पूर्णिया, मई 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के यादव टोला में शनिवार देर संध्या हुए सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में सात घायल, दो की हालत गंभीरघायल की पहचान घायल की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है, जो पुरैनी थाना क्षेत्र के मकदमपुर निवासी निर्धन राम के पुत्र हैं। घायल रवि कुमार मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार अपने ससुराल मीरगंज थाना क्षेत्र के चिकनी डुमरिया से वापस घर लौट रहे थे।हादसे का विवरण इसी दौरान भवानीपुर थाना से लगभग 500 मीटर दूर यादव टोला के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए...