पूर्णिया, मार्च 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच 65 पर सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मक्का कारोबारी की मौत हो गई। मृतक धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के सिंघाड़ापट्टी निवासी डोमी साह के 40 वर्षीय पुत्र बबलू साह थे। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे बबलू साह अपनी बाइक से भवानीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सखुआटोला के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की सहायता से घायल बबलू साह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया ले जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.