मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- केसरिया,निज संवाददाता। सिसवा पटना पंचायत के गवन्द्री गांव निवासी रामप्रीत सिंह के पुत्र मनोज सिंह के लकड़ी लदे पिक अप पलटने के बाद उसमें दबने से मौके पर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना गवन्द्री दुर्गा चौक से वैशखवा जाने वाली सड़क पर हुई। मनोज सिंह सुबह सुबह खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बगल से गुजर रहा पिक अप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दबकर उनकी मौत हो गई। मनोज सिंह सिसवा पटना पंचायत के भाजपा अध्यक्ष थे। मृतक की पत्नी बीमारी से पूर्व ही मर चुकी है। वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। एक बेटी थी जिसकी पूर्व में शादी हो चुकी है। इनके निधन पर कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह, मुखिया अनिल साह, सरपंच कृष्ण कन्हैया सिंह,अरुण शर्मा, शिवजी दूबे, उदय गुप्ता, संजय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.