मेरठ, मई 28 -- मेरठ-हापुड़ मार्ग पर लालपुर तिराहे के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भारतीय किसान यूनियन का कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पांची निवासी प्रवीण उर्फ कालू (48 वर्ष) पुत्र सुदेश त्यागी भाकियू अराजनीतिक संगठन में थे। बुधवार देर शाम खरखौदा से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। लालपुर तिराहे पर पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से परिजनों ने मेरठ के न्यूटीमा में भर्ती कराया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...