बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- चंडी के सालेहपुर-गौढ़ापर गांव के बीच हुआ हादसा चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच-78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर सालेहपुर-गौढ़ापर गांव के बीच ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत हो गयी। बहन गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी संतोष कुमार के 25 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के रूप में की गयी है। जख्मी बहन लूसी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार पूजा करने के लिए करौटा गया था। परिवार के अन्य सदस्य कार से तो भाई-बहन बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही हर्ष की मौत हो गयी। बहन को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पीछे से परिजन भी अस्पताल पहुंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.