गिरडीह, अगस्त 14 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के ईसरी बाजार अरगाघाट रोड के समीप जीटी रोड पर बुधवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र स्थित बेको के अखरा टोला निवासी स्व. भुनेश्वर महतो के पुत्र तुलेश्वर महतो 27 के रूप में हुई है। तुलेश्वर पारसनाथ रेलवे स्टेशन में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि तुलेश्वर बुधवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से अपने घर से पारसनाथ रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी क्रम में अरघाघाट रोड के ओभर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन के चकमा देने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक को कब्जे में लेकर थाना ...