अलीगढ़, मार्च 6 -- दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरूवार को फ्लाईओवर के पास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके से फरार अकराबाद, संवाददाता। दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अकराबाद थाना क्षेत्र में पनेठी फ्लाईओवर के पास एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के गांव मेंहगनी निवासी गौरव (30) पुत्र महेश पाल सिंह और उसका चचेरा भाई आकाश (20) पुत्र हेम सिंह उर्फ केहरी सिंह गुरुवार सुबह करीब सात बजे बुलेट...