सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, सात घायल
गुमला, अगस्त 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई,जबकि सात लोग घायल हो गए। पहली घटना कामडारा थाना क्षेत्र के मुर्गापतरा टोली के समीप हुई। बड़टोली निवासी 80 वर्षीय दयामनी सुरेन परिजनों के साथ कार से जा रही थीं। इसी दौरान ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दयामनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रायडीह थाना क्षेत्र के कुंबाटोली के समीप बाइक अनियंत्रित होने से टांगर जरिया निवासी मनीष राय (19) और विशाल इंदवार (17) घायल हो गए। उधर वृंदा निवासी सुनील खड़िया (18) बाईपास रोड पर सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराने के बाद खेत में जा गिरा। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।सदर थाना क्षेत्र में अंबेराडीह बाजार से लौट रहे रैना नगर निवासी भीखा नारायण उरांव (50) झारखंडीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.