रामपुर, मार्च 31 -- शाहबाद। शाहबाद-आंवला मार्ग पर रुस्तमपुर मोड़ के पास सोमवार दोपहर सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह भांजी की बेटी का रिश्ता तय कर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे से गुस्साए परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। घंटों चली गहमागहमी और नोकझोंक के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के बंदार गांव निवास राजेंद्र अपनी पोती अमृता का रिश्ता करने जाहिदपुर गांव गए थे। इस कार्यक्रम में राजेंद्र के साले बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी बनवारी (65) भी आए थे। खुशी-खुशी रिश्ता तय करने के बाद सभी लोग बाइक से घर लौट रहे थे। बनवारी बाइक पर ...