हरदोई, जनवरी 6 -- सांडी। सेमरा चौराहा से साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग किसान की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर बाइक और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। गांव कुंदरौली निवासी 70 वर्षीय इंद्रपाल उर्फ इंदल खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और आठ बेटियां हैं। बताया गया कि छह बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा अनिरुद्ध जयपुर में नौकरी कर परिवार को सहयोग करता है। सोमवार की दोपहर इंद्रपाल उर्फ इंदल सेमरा चौराहा से साइकिल पर घर लौट रहे थे। गांव से पहले स्थित ईंट भट्ठे के पास सांडी से बिलग्राम की ओर जा रहे बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्हरी निवासी अभिषेक की बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को पकड़कर थान...