भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जेल रोड पर शनिवार दोपहर दो बाइक की सीधी टक्कर में बिजली विभाग के टेक्निनिशियन लक्ष्मण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। लक्ष्मण को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। जानकारी मिली है कि लक्ष्मण जीरोमाइल से मायागंज स्थित बिजली ऑफिस जा रहे थे। इसी क्रम में जीरोमाइल की ओर जा रहे एक बुलेट सवार ने उसे जोरदार धक्का दे मारा। धक्का मारने के बाद मौके से बुलेट सवार फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...