कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की। बर्रा विश्वबैंक निवासी 46 वर्षीय विजय कुमार विश्वकर्मा बिजली मिस्त्री थे। परिवार में पत्नी बबिता और बेटी आन्या है। बड़े भाई संजय ने बताया कि सोमवार रात को परेड बिजलीघर के पास तेज रफ्तार वाहन विजय को टक्कर मारकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें उर्सला में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...