आगरा, जनवरी 1 -- थाना डौकी क्षेत्र में गुरुवार को आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर सड़क हादसे में प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद बाल-बाल बचे। मार्ग पर अचानक कुत्ते के सामने आने से उनकी गाड़ी के चालक ने ब्रेक लगाए। पीछे से एक कार उनकी गाड़ी से टकरा गयी। मंत्री की गाड़ी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी। थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि मंत्री संजय निषाद फतेहाबाद की तरफ से आगरा की ओर जा रहे थे। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर मुटनई रोड के पास अचानक उनके काफिले के सामने कुत्ता आ गया। उनकी गाड़ी के चालक ने कुत्ते को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। तभी पीछे आ रही एक अन्य कार उनकी गाड़ी से टकरा गयी। गनीमत रही कि अधिक नुकसान नहीं हुआ। मंत्री की गाड़ी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे के बाद मंत्री संजय निषाद ने अपनी गाड़ी से उतरकर पीछे से ट...