नवादा, जून 4 -- बोधगया-राजगीर एनएच 82 स्थित रेपुरा मोड़ पर बुधवार दोपहर एक स्कार्पियो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूली सवार 12 साल के बालक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृत बालक की पहचान हिसुआ थानाक्षेत्र के बढोना निवासी राजेश मांझी के 12 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में हुई। मृतक धर्मवीर के पिता राजेश मांझी नें बताया कि वह अपनी स्कूटी से पत्नी रेखा देवी और पुत्र के साथ हिसुआ बाजार आए थे। यहां से खरीदारी कर वापस घर बढ़ोना लौटने के क्रम में पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए हिसुआ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही धर्मवीर को मृत घोषित कर दिय...