गुमला, जनवरी 14 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के बांसडीह घाटी के समीप बुधवार अपराहन करीब पांच बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से तेतरडीह निवासी 25 वर्षीय मनीष गोप गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मनीष किसी काम से शहर गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हुए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल गुमला लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मनीष को रांची रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.