सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध गंभीर घायल
कन्नौज, जून 26 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कमालपुर गांव के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी वृद्ध नायब (62) पुत्र इसमुद्दीन खां गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर से छिबरामऊ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह कमालपुर रोड के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नायब गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी और सहायता के लिए आगे आए। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.