बिहारशरीफ, जून 23 -- सड़क हादसे में बाइक सवार युवती घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के जमालपुर गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवती घायल हो गई। घायल की पहचान पथरैटा गांव निवासी प्रीति कुमारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि प्रीति अपने परिजन के साथ बाइक से बरबीघा जा रही थी। इसी दौरान जमालपुर के समीप अचानक बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार युवती घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...