कन्नौज, मई 12 -- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फर्रुखाबाद रोड पर सांई मीर कॉलेज के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। नगर के मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी अंकित दुबे पुत्र संजीव दुबे जो फर्रुखाबाद में जिओ रिलायंस कंपनी में मैनेजर की पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की देर शाम को वह फर्रुखाबाद से अपना कार्य पूर्ण कर बाइक से अपने घर छिबरामऊ आ ही रहे थे। जब वह फर्रुखाबाद रोड पर सांई मीर कालेज के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से गोपालगंज का बाइक सवार जख्मी उसी दौरान पीछे से आ रहे उनके मोहल्ले के ही अशोक दुबे पुत्र रामानंद दुबे ...