पीलीभीत, नवम्बर 18 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरी बदी निवासी मोतीराम ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 15 नवंबर को उसका भतीजा अजय पाल फेरी करने के लिए बाइक से जहानाबाद की ओर जा रहा था। ग्राम बाकरगंज के समीप पीछे से आ रही ईको कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए भतीजे की बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक ईको को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ईको चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...