बलरामपुर, जून 1 -- श्रीदत्तगंज (बलरामपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर स्थित ग्राम पिपरी कोल्हुई के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा बाइक और सीएनजी कार की आमने-सामने की टक्कर में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई और दोनों वाहन करीब 500 मीटर तक घिसटते हुए सड़क किनारे जा पहुंचे। मृतक की पहचान रास मोहम्मद (20) उर्फ पापा पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम पचौथा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रास मोहम्मद ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। सोमवार को वह किसी कार्य से बाइक से श्रीदत्तगंज जा रहा था। वहीं सीएनजी कार बलरामपुर की ओर से आ रही थी। पिपरी कोल्हुई के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई。 यह भी प...