मुजफ्फर नगर, जून 15 -- खतौली। रविवार को नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में कराया। गढ़मुक्तेश्वर के लोधीपुर छपका निवासी रोहित मावी पुत्र कैलाश चंद रविवार की सुबह बाइक से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर केएफसी के समीप पहुंचा तो ओवरटेक करने के प्रयास में डीसीएम से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...