रायबरेली, मार्च 28 -- रायबरेली, संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज अस्तित्व मंदिर कट के पास बेकाबू चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रुकनपुर बैखरा गांव निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र रामखेलावन शनिवार की सुबह अपनी 35 वर्षीय पत्नी संगीता के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर गंगागंज अस्तित्व मंदिर कट के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.