चतरा, मार्च 14 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी देवी मंडप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नाइट गार्ड की मौके पर मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह छह बजे की है। मृतक 52 वर्षीय संजय सिंह हिरिंग गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, संजय सिंह जोरी के पखा गांव स्थित आईटीआई कॉलेज में नाइट गार्ड के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की रात ड्यूटी पूरी कर शनिवार की सुबह बाइक से अपने घर हिरिंग लौट रहे थे। इसी दौरान घंघरी देवी मंडप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक एनएच 22 (चतरा-डोभी रोड) जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। संजय सिंह अपने परिवार के एकमा...