हापुड़, जनवरी 30 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -334 स्थित किठौर फ्लाईओवर के पास अचानक हाईवे पर आए कुत्ते से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस में मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार दोनों घायलों को घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार जिला अमरोहा के गांव शाहबाजपुर निवासी विनोद अपने ही गांव के घनश्याम के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग -334 स्थित किठौर फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर हाईवे पर अचानक एक कुत्ता आ गया। इस दौरान उनकी बाइक कुत्ते से जा टकरा गई। इसके बाद वह दोनों हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। जबकि हादसे में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.