दुमका, मार्च 8 -- सरैयाहाट। एन एच-133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित दिग्घी गांव के निकट सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। घटना के संदर्भ में जानकारी मिली कि तेज रफ्तार से देवघर की ओर से मिनी ट्रक आ रहा था इसी बीच सामने से आ रहा बाइक को अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक बाइक से नीचे गिर गया, जबकि दुसरा युवक बाइक सहित मिनी ट्रक में फंस कर कुछ दूर तक घसीटाता रहा। इस घटना में मौके पर ही दोनों युवक की मौत हो गई है। दोनों युवक की अभी तक स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने जब बाइक का नंबर जेएच 10 एटी-8959 को सर्च किया तो उसमें सुसांत कुमार दास मनीटांड़ गोल विल्डिंग धनबाद आ रहा है। पुलिस दोनों मृत युवकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इधर घटना की जानकारी ...