गोपालगंज, अप्रैल 16 -- गोपालगंज।जिले के उचकागांव थाने के पिपरहिया गांव में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में उचकागांव थाने के ही बरारी जगदीश गांव के अली शेर की पत्नी नजमा खातून, उसका पड़ोसी अरमान अली व शकीना खातून शामिल हैं। इलाज के लिए उन्हें पहले उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से कहीं जा रहे थे। इस दौरान वे जैसे ही पिपरहिया गांव में पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप स...