हरदोई, अप्रैल 24 -- बेनीगंज। कछौना कोतवाली क्षेत्र स्थित अहिरावां गांव के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा कर चालक वाहन भगा ले गया। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पाही निवासी 28 वर्षीय सूरज और उसका रिस्ते में दूर का ममेरा भाई 25 वर्षीय कपिल निवासी ग्राम पाही गुरुवार की रात करीब आठ बजे एक बाइक से सण्डीला जा रहे थे। वहां सूरज के चाचा निल्लू रहते हैं। बेनीगंज-संडीला मार्ग पर कछौना थाने के अहिरावां के पास करीब 10:15 बजे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी कोथावां ले गई। वहां सूरज को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। कपिल को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। यहां से उसे लखनऊ ...