जौनपुर, मई 1 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक-गाजीपुर मार्ग पर काकरापार ग्राम पंचायत के पास गुरुवार की भोर में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दूध व्यवसायी की मौत हेा गई। वह गाजीपुर जिले के नायकडीह थाना खानपुर का निवासी था। भोर में करीब चार बजे बाइक से वह चंदवक आ रहा था। टक्कर किस वाहन से हुई यह पता नहीं चल सका। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता करने कोशिश की। गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित नायकडीह गांव निवासी 48 वर्षीय गौरी शंकर यादव पुत्र राजकुमार यादव अपने घर से गुरुवार की भोर में चंदवक बाजार की तरफ जा रहे थे। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत ग्रामीणों के अनुसार, काकरापार ग्राम सभा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार बाइक से उ...