बिजनौर, अप्रैल 9 -- रेहड़। सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 ऐंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रेहड़ थाना क्षेत्र के गाँव अमाननगर (हर्रायवाला) निवासी बुधवार की शाम अपने दोस्त की बाइक से धामपुर से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सुआवाला - बादीगढ़ मार्ग पर हसनपुर तिराहे पर खड़ी एक ई- रिक्शा से बाइक जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया और ई-रिक्शा भी गहरी खाई में जाकर पलट गई। मौके पर एकत्र राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को 108 ऐंबुलेंस की सहायता से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। 108 ऐंबुलेंस के स्टाफ ईएमीटी राजकुमार व पायल...