कन्नौज, मार्च 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तालग्राम रोड पर बहावलपुर गांव के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। क्षेत्र के ग्राम अतिराजपुर निवासी रजनेश दुबे (52) पुत्र संतराम दुबे सोमवार की शाम लगभग 7:30 अपने घर से बाइक से छिबरामऊ बाजार किसी काम से जा रहे थे। जब वह बहवलपुर गांव के पास कटियार बीज खाद भंडार के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देख उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...