सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, स्कूली बच्ची घायल
दुमका, जुलाई 1 -- साहेबगंज-गोबिंदपुर स्टेट हाईवे पर आश्रममोड़ के समीप तीखे मोड़ पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं स्कूल जा रही एक बच्ची भी घायल हो गई। जानकारी के अनुसार जमजोड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय किसन हेम्ब्रम काम के लिए जामताड़ा के फतेहपुर जा रहे थे। आश्रममोड़ के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गए। टक्कर के बाद छिटककर बाइक उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा चपुड़िया जा रही बच्ची से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक किसन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बच्ची को भी चोट आई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, साढ़े तीन घंटे तक जाम रहा हाईवे ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस से दोनों को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेजा। इलाज के दौरान किसन हेम्ब्रम की मौत हो गई। घटना के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.