सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
गुमला, अगस्त 30 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के नवाटोली मोड़ के समीप शनिवार रात्रि हुए सड़क हादसे में बाइक सवार आंकुरी डांडटोली निवासी 38 वर्षीय अमोद बरवा की मौत हो गई,जबकि उसके साथी बुंदेश्वर उरांव को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमोद बरवा अपने साथी बुंदेश्वर उरांव के साथ बाइक से चिलम पोखर से अपने गांव आंकुरी डांडटोली लौट रहे थे। इसी दौरान नवाटोली मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमोद बरवा गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना विशुनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.