फिरोजाबाद, दिसम्बर 7 -- एका थाना क्षेत्र में शनिवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया। नगला हरजू निवासी 14 वर्षीय कुनाल बंजारा एका में एक रिपेयरिंग की दुकान पर बाइकों की मरम्मत करता था। शनिवार सुबह वह गांव के ही दोस्त विकास के साथ बाइक से दुकान पर गया था। रात आठ बजे दोनों किशोर घर वापस लौट रहे थे। कुनाल बाइक चला रहा था। उसी दौरान एका-नकटपुर के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन को दौड़ा कर ले गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.