जौनपुर, जून 30 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार की रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में एक लपरी गांव का निवासी थी जबकि दूसरा हड़ही गांव का रहने वाला था। लपरी गांव निवासी हक्कीमुद्दीन का पुत्र 34 वर्षीय इमरान निजी बस चालक था। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह रोज की तरह बस लेकर निकला था। देर शाम बस खड़ी करने के बाद वह मोटरसाइकिल से शाहगंज की ओर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह लपरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, सामने से आ रहे हड़ही गांव निवासी 37 वर्षीय पंकज सिंह की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घाय...