हापुड़, मई 29 -- स्थानीय द हेरिटेज वर्ल्ड स्कूल के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बेज़ुबान बंदर के बच्चे की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी चालक ने सड़क पार कर रहे मासूम बंदर को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बंदर के बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद बंदरों का झुंड आक्रोशित हो उठा। यह भी पढ़ें- बंदर के काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए, कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए? जानें सबकुछबंदरों का आक्रोश अपने बच्चे की बेजान देह को सड़क पर पड़ा देख दर्जनों बंदरों ने मौके पर पहुंचकर सड़क को चारों तरफ से घेर लिया। दीवार पर और सड़क के किनारे बैठे बंदरों के झुंड ने वहां से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों पर चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। अभिभावकों में भी डर का माहौल देखा गया। गुस्से में आए बंद...