काशीपुर, मार्च 16 -- काशीपुर। फैक्ट्री से काम कर लौट रहे तीन कर्मियों को ट्रक से टक्कर मारकर घायल करने और एक कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम करनपुर थाना अजीमनगर, रामपुर निवासी सूरज पुत्र जमुना प्रसाद ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को उनका भाई रामपाल, नंदकिशोर और उनका साथी रामपाल पुत्र सामले महुआखेड़ागंज स्थित नैनोफिल फैक्ट्री से काम कर लौट रहे थे। सुबह करीब वीरपुर रोड स्थित रजा फिलिंग स्टेशन के आगे रावत ढाबे के सामने ट्रक चालक ने तीनों को टक्कर मार दी और ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। नंदकिशोर का इलाज मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबक...