हरदोई, जनवरी 29 -- शाहाबाद। शाहजहांपुर हाईवे पर नवीन मंडी स्थल के पास बुधवार रात खाना खाकर टहलने निकले मोबाइल फाइनेंस करने वाले ¹युवक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शाहाबाद थानाक्षेत्र के मोहल्ला गिलजई निवासी मोहम्मद जैद बुधवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्त अलीम के साथ भोजन करने के बाद टहलने निकले थे। रात करीब 10:30 बजे शाहजहांपुर हाईवे पर नवीन मंडी स्थल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में जैद को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.