जौनपुर, जून 26 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सुजानगंज-मछलीशहर मार्ग पर गुरुवार की सुबह के समय सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसके पिता को भी चोट आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय आशीष पांडेय अपने पिता केशमणि पांडेय के साथ गुरुवार की सुबह एक ही बाइक से सुजानगंज गए थे। वहां से दोपहर में लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के मतरी बाजार के पास एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि आशीष सड़क पर गिर पड़ा और वाहन उसके शरीर के आधे हिस्से पर चढ़ गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे उसके पिता को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने आशीष की हालत गंभीर देख...