श्रावस्ती, मार्च 22 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा के मजरा गणेशपुर निवासी पीआरडी जवान बुधराम (45) रविवार को बाइक से ड्यूटी के लिए भिनगा आ रहे थे। मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर भंगहा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से घायल पीआरडी जवान को संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया। जबकि दूसरा बाइक सवार सुरक्षित बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...