जौनपुर, जनवरी 21 -- मछलीशहर। पंवारा थाना क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव निवासी पिता पुत्र और कौरहां गांव निवासी एक व्यक्ति सोमवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त गांव निवासी 35 वर्षीय अमित सिंह अपने पुत्र पांच वर्षीय निखिल को बाइक पर बैठा कर निजी कार्य से मछलीशहर गए थे। लौटते समय खाखोपुर बाजार के निकट अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन और हाईवे अथॉरिटी के कर्मियों ने पिता पुत्र को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में कौरहा गांव निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र कुमार बाइक से मछलीशहर जा रहे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.