फतेहपुर, अप्रैल 28 -- असोथर। अंदीपुर घरवासीपुर मोड़ के पास सराय गांव में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के सुंदर कुआं राघवथोक निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार पटेल पुत्र मुन्नीलाल सोमवार को अपनी बहन के घर बरगदिहा मजरे सातो धरमपुर आए थे। सोमवार देर शाम वह अपनी पुत्री आराधना के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में घरवासीपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टर न मिलने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बा...