गोरखपुर, जून 4 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। दोनों दाह संस्कार में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जानकारी के मुताबिक, वार्ड संख्या-2 निवासी दीनानाथ गुप्ता अपने बेटे शेषनाथ गुप्ता के साथ एक ही बाइक से धोबहा घाट गए थे। दाह संस्कार में शामिल होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान धोबहा घाट के समीप एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार ...