बगहा, मार्च 21 -- बैरिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बढ़ईया टोला में गुरुवार की देर रात्रि में यूरिया लदी ट्रक से टकराकर तीन किशोरों की मौत मामले में परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया है । थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में यातायात पुलिस जांच कर रही है । वैसे पुलिस ने ट्रक को जप्त कर ली है।उन्होंने बताया की एफआईआर के लिए ट्रैफिक पुलिस को भेज दिया गया है।पुलिस को दिए आवेदन में पंकज कुमार ने बताया की मेरा पुत्र आलोक राज अन्य दो साथियों के साथ बगही नाथ बाबा के पास मेला देखकर घर आने के क्रम में विद्यार्थी महतो के घर के पास ट्रक नंबर brig 9904 जा रहा था ।ट्रक के पीछे लाईट नहीं रहने के कारण चंद्रिका चौधरी के पुत्र विकाश कुमार 20,कन्हैया साहनी के पुत्र रौशन कुमार 17 ट्रक से टककारा गए।एक साथी विकाश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हम लोग प...