रामपुर, फरवरी 23 -- शाहबाद। धनौरा गौरी निवासी सोहनलाल और रामवीर दसवां संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में शाहबाद-आंवला रोड पर उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...