भागलपुर, अप्रैल 3 -- नवगछिया। नवगछिया में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गएहै l घटना उस समय हुई जब रसलपुर निवासी 22 वर्षीय सूरज कुमार (पिता बागेश्वर यादव) सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। तभी वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद आलम (पिता शेख शमशेर) बाइक से आ रहे थे और अनियंत्रित होकर सूरज को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मो. आलम और पैदल चल रहे सूरज कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.