संभल, अप्रैल 13 -- बनियाठेर थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव आटा निवासी मान सिंह चंदौसी के गुमथल रोड स्थित पशु आहार फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह काम खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहजोई रोड पर आटा माल के सामने मौलागढ़ निवासी मनीष की बाइक से उनकी साइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को चंदौसी के अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हाल जाना।

हिंदी...