मुंगेर, जून 2 -- असरगंज, निसं.। मासूमगंज ग्रामीण पथ में वदामाचक गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों जख्मियों को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। ज़ख्मियों की पहचान बाथ थाना क्षेत्र के हल्कराचक निवासी पवन राम के पुत्र सूरज कुमार एवं श्यामपुर कुमेठा निवासी दिलीप तांती के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...