रांची, मई 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर तोरपा थाना क्षेत्र के कारो नदी पुल के पास रविवार को बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान खेरखई गांव निवासी इसाक होरो और अजय केरकेट्टा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से तोरपा की ओर आ रहे थे, तभी कारो नदी पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार इसाक होरो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...