हापुड़, मई 22 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में आठ जुलाई 2025 को हुए सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में आखिरकार करीब एक साल बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के जाफराबाद निवासी मोहम्मद शादाब ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई मोहम्मद शुऐब छह जुलाई 2025 को अपने दोस्त हर्षित, फैज अली, अली अथर और साहिल के साथ नैनीताल घूमने गया था। सभी लोग टोयोटा इटिओस कार से गए थे। आठ जुलाई 2025 को सभी लोग नैनीताल से दिल्ली लौट रहे थे। जब उनकी कार थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में गांव बछलौता फ्लाईओवर स्थित न्यू बाइपास के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनिय...