सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, साढ़े तीन घंटे तक जाम रहा हाईवे
जामताड़ा, जुलाई 1 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह-वन गांव के समीप मंगलवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा अपराह्न करीब दो बजे उस समय हुआ, जब जामताड़ा की ओर से अपने गांव लौट रहे अपाची बाइक (जेएच-10डीएच-3890) की विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन (डब्ल्यूबी-37ई-6417) से टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान बुटबेरिया गांव निवासी कुतबूल अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र इर्शाद अंसारी तथा अशद अंसारी के 24 वर्षीय पुत्र मुशर्रफ अंसारी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- जामताड़ा : सड़क हादसे में दो युवकों की मौतगांव में हुआ जबरदस्त विरोध आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम: इस सड़क हादसे के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.